Select Date:

अंग्रेजों के जमाने के पशु अस्पताल अब होंगे 'हाईटेक', 1400 करोड़ रुपये से बनेंगे नए भवन, केंद्र से मिलेंगी 178 नई एंबुलेंस

Updated on 10-04-2026 11:51 AM

भोपाल। जर्जर भवन, दरकी हुई दीवार, बारिश में टपकती छत सहित अन्य दिक्कतें ग्रामीण क्षेत्र के पशु अस्पताल भवनों की पहचान है। कारण, कई अस्पताल भवन तो अंग्रेजों के जमाने के हैं। बाद में बने कुछ अस्पताल भी जर्जर हो गए। इनकी जगह अब नए अस्पताल भवन बनाने की तैयारी है।

इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्र को 1400 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्र से अलग-अलग बजट शीर्ष में अलग-अलग अंशदान मिलने की आशा है, पर सभी में औसत 80 प्रतिशत तक राशि केंद्र से मिलने का अनुमान हैशेष 20 प्रतिशत के करीब राज्य सरकार को मिलानी होगी। पुनर्घनत्वीकरण योजना के अंतर्गत भी शहरी क्षेत्र के अस्पताल भवन बनाए जा रहे हैं। इसमें किसी शासकीय निर्माण एजेंसी को विभाग की जमीन देकर उसके बदले में निर्माण कराया जाता है। एजेंसी कुछ हिस्से का व्यावसायिक उपयोग करने की शर्त पर निर्माण करती है। बता दें कि कृषि के बाद सर्वाधिक जमीन गोपालन और पशुपालन विभाग के पास है।

केंद्र से मिलेंगी 178 पशु एंबुलेंस, सैद्धांतिक सहमति मिली

प्रदेश के अधिकतर विकासखंडों में दो-दो पशु एंबुलेंस चलाई जाएंगी। इसके लिए केंद्र से 178 नई एंबुलेंस मिलने वाली हैं। राज्य सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। इस वर्ष अंत तक नई एंबुलेंस चलाने की तैयारी है। केंद्र से इसके पहले भी 406 एंबुलेंस मिली थीं। प्रदेश में 313 ब्लॉक हैं, अभी कुछ ब्लॉक में दो और कुछ में एक एंबुलेंस चल रही हैं।

अलग-अलग टैग से होगी बेसहारा पशुओं की पहचान

पशुपालन राज्य मंत्री लखन पटेल ने बताया कि पालतू और बेसहारा पशुओं की पहचान के लिए उन्हें अलग-अलग रंग का टैग लगाया जाएगा। इसके लिए भी केंद्र सरकार से राशि मिलेगी। टैग में कोड भी रहेगा, ताकि आसानी से उनकी पहचान की जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 April 2026
भोपाल। राजधानी में बेहतर कानून व्यवस्था के दावे के साथ लागू किया गया पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम अब अपनी ही कमजोरियों से जूझता नजर आ रहा है। ढांचा तो पहले से कहीं…
 24 April 2026
भोपाल। परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार यात्री सुरक्षा को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा गुरुवार को आईएसबीटी बस स्टैंड पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों में…
 24 April 2026
भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में जल्द ही पर्यटकों को एक नया आकर्षण देखने को मिल सकता है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो यहां गेंडा विचरण करता नजर…
 24 April 2026
भोपाल। प्रदेश में मंत्रियों से लेकर विधायक और अन्य पार्टी पदाधिकारियों द्वारा भाजपा के अनुशासन, भाषा की गरिमा की लक्ष्मण रेखा लांघने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं…
 24 April 2026
भोपाल। श्यामलाहिल्स क्षेत्र में बाईक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक के घर के बाहर हवाई फायरिंग कर दी। बुधवार देर रात बदमाश बिना नंबर की बाईक से युवक के…
 24 April 2026
सक्ती: जिले में पदस्थ पुलिस सब-इंस्पेक्टर कमल मैरिसा पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, गर्भपात कराने और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप…
 24 April 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम समाज की एकता और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ का आयोजन किया जाएगा। कोहेफिजा स्थित…
 24 April 2026
भोपाल। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई पर्यटन हेली सेवा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भोपाल से ओरछा के लिए शुरू हुई हेलिकाप्टर सेवा का बड़ी…
 24 April 2026
 भोपाल। हिंदी माध्यम से इंजीनियरिंग पढ़ाने की राह कठिन होती दिख रही है। पाठ्यक्रम, पुस्तक और प्राध्यापकों की कमी से इस माध्यम से पढ़ाई करने की ओर रुझान सीमित है। प्रदेश…
Advt.