'भारत में आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग', अमेरिका को घेरने के चक्कर में ब्राजील की जगह 'इंडिया' लिख बैठे ट्रंप
Updated on
05-10-2026 12:16 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर निशाना साधने के चक्कर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत बड़ी गलती कर बैठे हैं। आज ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं और उन्होंने ब्राजील की जगह सोशल मीडिया पोस्ट में भारत का नाम लिख दिया। ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव को गलती से 'भारत का राष्ट्रपति चुनाव' बता दिया। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने दावा किया कि 'भारत में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण में 12.5 करोड़ लोगों ने वोट डाला और नतीजे उसी दिन आ गए'।
अमेरिकी शहरों की तुलना करते-करते भारत का नाम घसीटने पर अब इंटरनेट पर उनका जमकर मजाक उड़ रहा है। उन्होंने लिखा है 'आज भारत के राष्ट्रपति चुनाव के पहले दौर में 12.5 करोड़ लोगों ने वोट दिया। वोटिंग खत्म होने के कुछ ही देर बाद उसी दिन नतीजे आ गए! डेट्रॉइट, फिलाडेल्फिया, कैलिफोर्निया और अमेरिका के कई अन्य शहरों और राज्यों में बहुत कम संख्या होने के बावजूद नतीजों की हेराफेरी करने, मेरा मतलब है, गिनती करने में अक्सर हफ्तों लग जाते हैं। अमेरिका में वोटिंग में धांधली होती है!!!'
सोशल मीडिया पर गलती करने के लिए 'कुख्यात' हैं ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर ऐसी गलतियां करने के लिए कुख्यात रहे हैं। वो अकसर फर्जी दावे करते हैं। हालांकि भारत को लेकर उनका ये ट्वीट एक 'मानवीय भूल' लग रहा है लेकिन वो पहले भी ऐसे कई गलत पोस्ट कर चुके हैं।
क्रांतिकारी युद्ध में 'हवाई अड्डों' पर कब्जा करने का दावा- 4 जुलाई 2019 को अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि 1770 के दशक में अमेरिकी क्रांतिकारी सेना ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ लड़ाई में हवाई अड्डों पर कब्जा कर लिया था। जबकि हकीकत यह है कि उस सदी में हवाई यात्रा या विमानों का कोई वजूद ही नहीं था
'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान' - एक नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान वैश्विक नेताओं के साथ बात करते हुए ट्रंप ने गलती से 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ जापान' कह दिया। उनके इस भौगोलिक घालमेल का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया गया था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति को 'पुतिन' कहा- एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बोलते हुए ट्रंप ने बड़ी कूटनीतिक चूक की जब उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को गलती से उनके धुर विरोधी और रूसी राष्ट्रपति 'व्लादिमीर पुतिन' कहकर संबोधित कर दिया।
एप्पल के सीईओ को 'टिम एप्पल' कहा- वाइट हाउस में एक आधिकारिक बैठक के दौरान ट्रंप ने एप्पल कंपनी के मशहूर सीईओ टिम कुक को उनके असली नाम के बजाय 'टिम एप्पल' कहकर बुलाया था। यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुआ था।
काबुल: अफगानिस्तान ने रविवार को उत्तरपूर्वी बदख्शां प्रांत में वाखान कॉरिडोर के माध्यम से देश को चीन से जोड़ने वाली एक सड़क आधिकारिक तौर पर खोल दी है। इसका मतलब…
वॉशिंगटन: अमेरिकी चुनाव प्रणाली पर निशाना साधने के चक्कर में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बहुत बड़ी गलती कर बैठे हैं। आज ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं और उन्होंने ब्राजील…
वॉशिंगटन: अमेरिका ने 4 अक्टूबर को पुष्टि की है उसने ब्रिटेन के एयरबेस से अपने सभी बी-1 बॉम्बर्स को हटा लिए हैं। 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने दो अज्ञात अधिकारियों के…
मॉस्को: रूस के साइबेरिया में प्लेग के फैलने की चिंता ने मेडिकल एक्सपर्ट की चिंता बढ़ा दी है। साइबेरिया में एक लैब में संक्रमण के अंदेशे को देखते हुए रूसी…
इस्लामाबाद: भारत की रक्षा रणनीति में ऐसी कौन सी खामियां हैं जिन पर पड़ोसी देश पाकिस्तान करीब से नजर गड़ाए बैठा है? पाकिस्तान के दो प्रमुख रणनीतिक दस्तावेज सामने आए…
रियाद: इस साल अगस्त में बने सऊदी अरब, तुर्की, पाकिस्तान के सैन्य गठबंधन की आज, सोमवार को रियाद में बैठक हो रही है। पाकिस्तान, सऊदी और तुर्की की स्ट्रैटेजिक पॉलिटिकल…
अबू धाबी: UAE से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में भारतीय कैप्टन पर हमला करने और प्लेन को क्रैश कराने की आतंकी कोशिश करने वाले को-पायलट की…