पाकिस्तान, तुर्की पर सवाल
पाकिस्तान ने हूतियों के सऊदी अरब पर हमले की निंदा की है। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ कह चुके हैं कि इस्लामाबाद समझौते के तहत सऊदी अरब की रक्षा के लिए हर संभव कोशिश करेगा। तुर्की के नेताओं ने भी सऊदी अरब पर हूतियों के हमले की कई मंचों से आलोचना की है।तुर्की और पाकिस्तान ने हूतियों की आलोचना की है लेकिन उनके खिलाफ सऊदी के सैन्य अभियानों में सीधी भागीदारी की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में इस पर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर मक्का समझौते के तहत किए वादे को पूरा करते हुए दोनों देश कब सऊदी के लिए लड़ाई में उतरेंगे।


