म्यामांर में सेना और विद्रोहियों की बीच जंग तेज, इस शहर में 1500 से ज्यादा हिंदू फंसे, मंडरा रहा बड़ा खतरा
Updated on
02-05-2024 01:13 PM
नेपीडॉ: म्यांमार में सेना और सशस्त्र विद्रोही बलों के बीच जारी संघर्ष के बीच सैकड़ों हिंदू एक अनिश्चितकाली संकट में फंसे हुए हैं। रखाइन प्रांत के बुथिदौंग शहर में इस समय म्यामांर आर्मी और विद्रोही अराकान सेना में भीषण लड़ाई चल रही है, जिसमें यहां रह रहे हिंदू और रखाइनी समुदाय के लोग पिसने को मजबूर हैं। न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, संघर्ष ने 1500 से ज्यादा हिंदुओं और 20 रखाइनियों को इलाके से बाहर जाने से रोक दिया है। म्यामांर में जातीय विभाजन के चलते इनकी स्थिति और खराब हो गई है। म्यामांर की सेना पर पिछले दिनों रोहिंग्या समुदाय के लोगों को जबरन सेना में भर्ती करने और जंग में भेजने का आरोप लगा था।
रिपोर्ट के अनुसार, बुथिदौंग में जमीन पर लड़ाई तेज होने से स्थिति असुरक्षित हो गई है। जंग के चलते 1500 से अधिक हिंदुओं और 20 रखाइनी समुदाय के लोग यहां फंस कर रह गए हैं। रोहिंग्याओं को जबरन सेना में भर्ती किया जा रहा है और उनके लोगों को धर्म और जातीयता के आधार पर निशाना बनाने को कहा जा रहा है। रखाइन राज्य के बुथिदौंग और माउंगडॉ इलाकों में शाम 7 बजे से सुबह 6 तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। विद्रोही अराकान आर्मी का दावा है कि इन क्षेत्रों के आसपास 25 किलोमीटर लंबी सड़क पर नियंत्रण कर लिया है।
विद्रोहियों के खिलाफ अभियान तेज
हाल के दिनों में म्यामांर की सेना ने विद्रोहियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। कुछ इलाकों में विद्रोहियों के पीछे हटने की खबरें आई हैं। इस बीच म्यामांर के पश्चिमी हिस्से में मौजूद थांडवे शहर में हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के पास लड़ाई तेज हो गई है। ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जिनमें कहा गया है कि सेना दवा की दुकानें बंद करा रही है और महत्वपूर्ण दवाओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। थंडवे में फॉर्मेसी मालिकों ने सेना के इस फैसले पर निराशा व्यक्त की है और सवाल उठाया है कि मरीजों के लिए दवा तक पहुंच रोकने से किस तरह का फायदा होगा।
खाने का संकट
न्यू इंडियन एक्सप्रेस ने सूत्र के हवाले से बताया है कि जंग वाले इलाकों में कड़ी जांच के चलते अब भोजन के पैकेट भी नहीं बांटे जा रहे हैं, जिसके चलते लोगों के सामने अस्तित्व का संकट खड़ा हो गया है। इस बीच म्यामांर की जुंटा ने बांग्लादेश में शरणार्थी शिविरों से सैन्य ट्रेनिंग के लिए लाए गए दो रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। इन दोनों पर ट्रेनिंग से भागने का आरोप है। कई रिपोर्ट सामने आई हैं, जिनमें ये बताया गया है कि म्यामांर की सेना विद्रोहियों के खिलाफ लड़ने के लिए बांग्लादेश के शरणार्थी शिविरों से रोहिंग्या युवाओं को सेना में भर्ती कर रही है।
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…