कतर जैसे देशों को चेतावनी
बेंजामिन नेतन्याहू ने इस दौरान कतर को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि मैं कतर और उन सभी देशों से कहता हूं, जो आतंकवादियों को पनाह देते हैं। वह देश या तो उन्हें खदेड़ दो या फिर उनको न्याय के कटघरे में खड़ा करें। क्योंकि अगर तुम ऐसा नहीं करोगे तो फिर हम वही काम करेंगे।कतर की राजधानी दोहा में इजरायल ने मंगलवार को हमला किया था। इजरायल का कहना है कि ये हवाई हमले हमास के नेताओं को निशाना बनाकर किए गए। इन हमलों पर अरब देशों ने कड़ी नाराजगी जताई है। अरब और दुनिया के कई देशों ने इजरायल के इन हमलों की कड़ी निंदा की है।


