वेस्टइंडीज की 'लेडी क्रिस गेल' ने आयरलैंड की उड़ाई धज्जियां, 270 के चेज में अकेले बना डाले 159 रन, जड़े 24 चौके-2 छक्के
Updated on
11-07-2026 12:41 PM
ब्रेडी: वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम ने शुक्रवार यानी 10 जुलाई को ब्रेडी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले वनडे में आयरलैंड को 9 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज की इस बड़ी जीत में कप्तान हेली मैथ्यूज ने गेंद और बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। 270 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने अकेले ही 159 रन की पारी खेल डाली। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज ने तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
आयरलैंड ने बनाए 269 रन
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। आयरलैंड की महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 269 रन बनाए थे। आयरलैंड के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आईं विकेटकीपर बल्लेबाज एमी हंटर ने 90 गेंदों पर 6 चौकों की मदद से 96 रनों की पारी खेली थी।
इसके अलावा कप्तान गेबी लेविस ने 39 रन बनाए थे। ओर्ला प्रेंडरगैस्ट ने 30 और लुइस लिटिल ने 27 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए एफी फ्लेचर ने 10 ओवर में 49 रन देकर 4, और हेली मैथ्यूज ने 10 ओवर में 52 रन देकर 3 विकेट लिए। जैनिलेया ग्लासगो और करिश्मा रामहरक को 1-1 विकेट मिला।
हेली मेथ्यूज की तूफानी पारी
270 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए कप्तान हेली मैथ्यूज और रीलियाना ग्रिमंड ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 258 रन की साझेदारी की। वेस्टइंडीज महिला टीम की तरफ से वनडे फॉर्मेट की ये सबसे बड़ी साझेदारी है। मैथ्यूज 123 गेंदों पर 2 छक्के और 24 चौकों की मदद से 159 रन बनाकर नाबाद रहीं। मैथ्यूज का यह 11वां वनडे शतक था और वनडे की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी। ग्रिमंड अपना शतक चूक गईं। वह 107 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 91 रन बनाकर आउट हुईं। स्टेफनी टेलर 2 रन पर नाबाद रहीं।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…