मास्टर प्लान को लेकर भारत की चिंता
तीस्ता मास्टर प्लान चिकेन नेक क्षेत्र के करीब स्थित है। इसके अलावा भारत लालमोनिरहाट एयरबेस के पास संभावित चीनी उपस्थिति को लेकर भी चिंतित है। हालांकि, बांग्लादेश की सेना का दावा है कि यह सुविधा केवल राष्ट्रीय उद्देश्यों और विमानन ट्रेनिंग के लिए है।रक्षा विश्लेषकों का कहना है कि चीन की भागीदारी भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों, सैन्य गतिविधियों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की निगरानी का मौका दे सकती है। भारत को चिकेन नेक कॉरिडोर के पास परियोजना स्थल पर चीनी कर्मियों की मौजूदगी का डर है। इसके अलावा चीनी भागीदारी के साथ लालमोनिरहाट एयरबेस को सक्रिय करने से भारतीय सेना और प्रतिष्ठानों पर हवाई क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है।


