Select Date:

सूर्य ग्रहण साल 2024, 2025 और 2026 में कब-कब लगेगा, जानें एक-एक तारीख, भारत में दिखेगा या नहीं?

Updated on 13-09-2024 06:28 PM
वॉशिंगटन: खगोलीय घटनाओं में सबसे मशहूर और आकर्षक सूर्य ग्रहण है। यह बेहद दुर्लभ है, जिस कारण इसका दिखना पूरी दुनिया भर में लोगों को आकर्षित करता है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच से चंद्रमा गुजरता है। यह कुछ समय के लिए सूर्य को ढंक लेता है। यह पूरे इंसानी इतिहास में देखी जाने वाली सबसे बेहतरीन घटनाओं में से एक है। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगा था। यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण था जो अमेरिका और कनाडा के ऊपर से गुजरते हुए पूरे उत्तरी अमेरिका में दिखा था। हालांकि यह भारत में नहीं दिखा था।

अंतरिक्ष से देखने पर पृथ्वी पर चंद्रमा की एक बड़ी परछाई दिखती है। अगले सूर्य ग्रहण की बात करें तो इसमें अब एक महीने से भी कम समय बचा है। इसकी तारीख हम जानें उससे पहले सूर्य ग्रहण किस तरह के होते हैं यह जानना बहुत जरूरी है। सूर्य ग्रहण चार तरह से लगते हैं। सूर्य ग्रहण किस तरह लगेगा यह चंद्रमा की पृथ्वी से दूरी पर भी तय होता है, क्योंकि चंद्रमा धरती से नजदीक और दूर होती रहती है। इसके अलावा यह आपको कैसा दिखेगा यह आपकी लोकेशन पर भी निर्भर करता है।

सूर्य ग्रहण के प्रकार


पूर्ण सूर्य ग्रहण: पूर्ण सूर्य ग्रहण एक ऐसा ग्रहण है जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है। हर सूर्य ग्रहण का एक पथ होता है। साथ ही एक ऐसा समय होता है जब चंद्रमा पूरी तरह ढंक जाता है, जिसे समग्रता करते हैं। यह कुछ ही मिनटों का होता है। तब पूरी तरह अंधेरा छा जाता है। साथ ही तापमान भी गिर जाता है। वहीं सूर्य का कोरोना भी दिखाई देता है।

आंशिक सूर्य ग्रहण: आंशिक सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य एक लाइन में सीधे नहीं होते। इस कारण चंद्रमा सूर्य के कुछ हिस्से को ही ढक पाता है। वही अन्य सूर्य ग्रहण में लोकेशन के कारण भी आंशिक सूर्य ग्रहण दिखता है।

वलयाकार सूर्य ग्रहण: वलयाकार सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी से दूर हो। तब यह पूरी तरह सूर्य को ढक नहीं पाता, जिस कारण हमें सूर्य ग्रहण के दौरान आसमान में एक 'आग की रिंग' दिखती है।

अगले पांच सूर्य ग्रहण की तारीख

  • 2 अक्टूबर 2024: इस साल 2 अक्टूबर को इस साल एक और सूर्य ग्रहण लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। यह दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा। आंशिक सूर्य ग्रहण के रूप में इसे दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका में देखा जा सकेगा। 2026 तक लगने वाला कोई भी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।
  • 29 मार्च 2025: यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यूरोप, एशिया के कुछ हिस्से, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर में दिखेगा।
  • 21 सितंबर 2025: यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर में दिखेगा।
  • 17 फरवरी 2026: यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो अंटार्कटिका में दिखेगा। इसके अलावा आंशिक ग्रहण अंटार्कटिका के अन्य हिस्से, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा।
  • 12 अगस्त 2026: यह एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के एक छोटे हिस्से में दिखेगा। आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर में देखा जा सकेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
तेल अवीव/अबू धाबी: ईरान की मिसाइलों और ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए इजरायल ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में अपने एडवांस हथियार प्रणालियां भेजी हैं। इसमें सबसे नया बना…
 01 May 2026
वॉशिंगटन: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने पर विचार कर सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान समझौते के लिए…
 01 May 2026
दुबई: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का पाकिस्तान के खिलाफ एक और सख्त कदम सामने आया है। यूएई की एतिहाद एयरवेज ने अबू धाबी में 15 पाकिस्तानी कर्मचारियों को बिना किसी…
 01 May 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची की कथित तौर पर राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान और संसद स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ से तनातनी चरम पर पहुंच गई है। दावा किया जा…
 01 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जम्मू कश्मीर पर बयानबाजी करते हुए आरोप है कि भारत कश्मीरियों की पहचान खत्म कर रहा है। वहीं भारत में मुस्लिमों की स्थिति…
 01 May 2026
काठमांडू: भारत सरकार की ओर से इस साल की कैलाश मानसरोवर यात्रा का ऐलान कर दिया गया है। यह यात्रा कुमाऊं के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे और सिक्किम…
 29 April 2026
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार 26 अप्रैल को ईरान को नई चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान के पास युद्ध खत्म करने के लिए समझौते पर राजी होने…
 29 April 2026
वॉशिंगटन: वॉशिंगटन में वाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट एसोसिएशन के डिनर में गोलीबारी हुई है। यह गोलीबारी ऐसे समय हुई, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वहां मौजूद थे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 29 April 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर सिंधु जल संधि के मुद्दे पर भारत को घेरने की कोशिश की है। भारत की ओर से जम्मू कश्मीर में हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट्स के निर्माण…
Advt.