तहरीक-ए-तालिबान का घातक 'फील्ड मार्शल' अहमद काजिम कौन है, जिसने असीम मुनीर की कर दी है पैंट गीली, हर दिन मार रहे सैनिक
Updated on
30-10-2025 02:16 PM
इस्लामाबाद: पिछले तीन दशकों से भारत में आतंकवादी हमले करवाने के बाद पाकिस्तान की दलील होती थी कि इन हमलों में उसका कोई हाथ नहीं है। ये भारत का अंदरूनी मामला है। पाकिस्तान हर हमले के बाद सबूत मांगता था, सबूत देने के बाद उसकी सत्यता पर सवाल उठाता था। कुल मिलाकर, वो भारत के खिलाफ लगातार आतंकवाद फैलाता आ रहा था। अब पाकिस्तान के साथ बिल्कुल वही सबकुछ हो रहा है। तालिबान, पाकिस्तान में होने वाले आतंकी हमलों को पाकिस्तान का अंदरूनी मामला बताता है, सबूत मांगता है और सबूत देने पर उसकी सत्यता पर सवाल खड़े करता है।
पाकिस्तान में वैसे तो दर्जनों इस्लामिक आतंकवादी संगठन मौजूद हैं, लेकिन दो संगठन, जो सबसे ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मार रहे हैं, उनमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी TTP और बलूच लिबरेशन आर्मी यानि BLA प्रमुख हैं। इस रिपोर्ट में हम बात कर रहे हैं अहमद काजिम की, जो टीटीपी का कमांडर है और जिसे टीटीपी के लोग 'फील्ड मार्शल' कहकर बुलाते हैं।
फील्ड मार्शल अहमद काजिम कौन है? टीटीपी का कमांडर अहमद काजिम एक "खतरनाक" आतंकवादी है, जिसने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत को सबसे खतरनाक प्रांत बना दिया है। उसका मकसद पाकिस्तान की सेना को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना है। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से न्यूज-18 ने कहा है कि बुधवार (29 अक्टूबर) को कुर्रम जिले में सुरक्षा बलों पर हुए हमले के पीछे अहमद काजिम का ही हाथ होने की संभावना है, जिसमें एक कैप्टन रैंक के सैन्य अधिकारी और छह अन्य सैनिक मारे गए थे और 17 घायल हो गए थे।अहमद काज़िम, कुर्रम जिले का प्रभारी कमांडर है और उसे टीटीपी के बीच फील्ड मार्शल कहा जाता है। खुफिया रिपोर्टों के हमाले से न्यूज-18 ने कहा है कि वह खुद को कुर्रम का "शैडो गवर्नर" मानता है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अहमद काजिम अभी तक पाकिस्तान सेना के 100 से जवानों को मौत के घाट उतार चुका है। पाकिस्तान सरकार ने उस पर 10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का इनाम रखा है। काजिम सिर्फ हमला करने के लिए ही कुख्यात नहीं है, बल्कि वो पाकिस्तान की ही तरह प्रोपेगेंडा वीडियो बनाने में भी माहिर है। वो लगातार वीडियो जारी करता रहता है, जिसका मकसद पाकिस्तान की सेना में डर और दहशत पैदा करना होता है। वो पाकिस्तान के जवानों के मनोबल को तोड़ना अपना मकसद समझता है। एक वीडियो में उसने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को भी खुली चुनौती देते हुए कहा था कि "अगर मर्द हो तो सामने आओ, अपनी मां का दूध पिया है तो लड़ो।"
अहमद काजिम, टीटीपी के बाकी कमांडरों से अलग क्यों है? सूत्रों के हवाले से न्यूज-18 ने बताया है कि काजिम, अपने ऑपरेशन की स्पीड और मनोवैज्ञानिक युद्ध की वजह से बाकी टीटीपी कमांडरों से अलग है। बाकी कमांडर घात लगाकर हमले करते हैं, लेकिन काजिम एक साथ कई तरह से हमले करता है, जिसमें सबसे पहले IED धमाके, फिर ऑटोमेटिक बंदूकों से भारी गोलीबारी और इस दौरान वीडियो भी बनाया जाता है, ताकि पाकिस्तान को संदेश दिया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, उसके दस्ते को अल-कायदा (Al-Qaeda) के एक्सप्लोसिव ट्रेनर्स ट्रेनिंग देते हैं, जिससे उसकी टीम तकनीकी रूप से बाकी TTP गुटों से कहीं ज्यादा खतरनाक बन गई है। वह इरिडियम सैटेलाइट फोन और एन्क्रिप्टेड अल-रावी ऐप का कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल करता है, इसीलिए उसे ट्रैक करना अत्यंत मुश्किल हो जाता है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…