म्यांमार के कौन से युद्धपोत हुए शामिल
रूसी बेड़े ने बताया कि म्यांमार की नौसेना ने संयुक्त अभ्यास के लिए यूएमएस (म्यांमार संघ का जहाज) मोआत्तामा, एक लैंडिंग प्लेटफ़ॉर्म डॉक, फ्रिगेट क्यानसिथा, कोरवेट तबिनश्वेहती और पनडुब्बी मिन्ये थेनखाथु को भेजा है। म्यांमार की नौसेना अपेक्षाकृत छोटी और कमजोर है, लेकिन यह अंडमान सागर के एक महत्वपूर्ण इलाके की रखवाली करती है। इस इलाके पर चीन की भी नजर है और वह लगातार इस क्षेत्र में अपनी उपस्थिति बढ़ा रहा है।


