Select Date:

भारत में राफेल फाइटर जेट बनाने के लिए तैयार होगी डसॉल्ट? कहीं दिल्ली के बदल ना जाएं इरादे, फ्रांस के बदले सुर

Updated on 04-11-2025 01:28 PM
पेरिस/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना ने रक्षा मंत्रालय को 114 राफेल फाइटर जेट खरीदने का प्रस्ताव भेजा है। रक्षा मंत्रालय में फिलहाल उसपर विचार चल रहा है। राफेल खरीदा जाए या नहीं, इसपर अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है। हां, इतना जरूर है कि भारतीय वायुसेना में कम होते लड़ाकू विमानों को देखते हुए सरकार पर किसी नतीजे तक जल्द पहुंचने का प्रेशर है। इस बीच पिछले दिनों एक रिपोर्ट और आई थी, जिसमें कहा गया है कि चीन, भारत के अनुरोध पर पाकिस्तान को J-35 स्टील्थ फाइटर जेट देने में थोड़ी देरी कर सकता है। रिपोर्ट में कहा गया था कि भारत ने चीन से अनुरोध किया था कि वो जे-35 की सप्लाई इतनी जल्दी ना दे।

हालांकि नवभारत टाइम्स इस दावे की पुष्टि नहीं कर रहा है, लेकिन दो बातें होती दिख रही हैं। 1- पाकिस्तान चीन से J-35 खरीद रहा है, हैरान करते हुए वो इस बात से इनकार कर चुका है। 2- चीन कम से कम अगले 2 सालों तक पाकिस्तान को J-35 नहीं सौपने जा रहा है और इसके पीछे सप्लाई चेन को लेकर दिक्कतें और उसकी अपनी प्राथमिकताएं बताई गई हैं। चीन ने अपने फुजियान एयरक्राफ्ट कैरियर पर J-35 की तैनाती शुरू कर दी है। कुल मिलाकर पाकिस्तान को अगले 6 महीने या 1 साल या 2 सालों तक पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट नहीं मिलने वाला है।
भारत में राफेल बनाने के लिए फ्रांस तैयार!
दिप्रिंट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांसीसी राजदूत थिएरी मथौ ने भारत में राफेल बनाने को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि फ्रांस पहले ही भारत के साथ लड़ाकू विमान के लिए दो सौदे कर चुका है और एक नया सौदा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि फ्रांस समझता है कि भारत के लिए यह सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है कि देश रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करे। दिप्रिंट ने उनके हवाले से कहा, "जब हम इन क्षेत्रों में अन्य हितधारकों के साथ अपने दृष्टिकोण की तुलना करते हैं, तो हमारा उद्योग पूरी तरह से मेक इन इंडिया के मूड में है।" उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जल्द ही चर्चा होने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा, "और मैं आपको बता सकता हूं कि हम न सिर्फ राफेल बेचने के लिए, बल्कि भारत में राफेल बनाने के लिए भी बहुत उत्सुक हैं।"इससे पहले, मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि डसॉल्ट एविएशन लगभग 60 प्रतिशत स्वदेशीकरण के साथ भारत में विमान के लिए अंतिम असेंबली लाइन स्थापित करने को तैयार है। लेकिन इन सबके बीच वापस चीन-पाकिस्तान J-35 पर लौटते हैं। अगर पाकिस्तान को अगले 2 सालों तक J-35 नहीं मिलते तो भारत के पास अपने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस-2 को लेकर एक आशा दिखने लगती है। तेजस का 2032 तक प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा और अगर भारत, फ्रांस से राफेल डील करता है तो फ्रांस भी उसकी डिलीवरी देना 2028-29 तक ही शुरू करेगा। इसके अलावा भारत में राफेल बनाने के लिए प्लांट बनाने में ही कुछ साल लग जाएंगे। ऐसे में भारत की 2-3 साल के गैप पर नजर है।
ऐसा तो नहीं है कि भारत राफेल ना खरीदे?
कुछ डिफेंस एक्सपर्ट्स ने नवभारत टाइम्स से बात करते हुए कहा है कि "फ्रांस से 22 से 25 अरब डॉलर की डील करने से बेहतर हो सकता है कि थोड़ा रिस्क लेकर तेजस-2 का भारत इंतजार करे। फिर 2035 तक AMCA प्रोग्राम भी आ जाएगा।" हालांकि इसमें कई पेंच हैं। जैसे अगर 2032 तक तेजस-2 बन जाता है तो उसके प्रोडक्शन की रफ्तार क्या होगी, भारतीय वायुसेना कम संख्या में एडवांस फाइटर जेट के कैसे टू-फ्रंट वॉर के लिए तैयार रहेगी? भारतीय वायुसेना के पास अभी करीब 29-30 स्क्वार्डर्न ही हैं, जबकि जरूरत 42 स्क्वार्डर्न की है। लेकिन अगर वाकई भारत की नजर स्वदेशी तेजस पर ही है तो फिर हो सकता है कि भारत राफेल डील को रोक ले। इसीलिए सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या फ्रांस, इसीलिए तो भारत में राफेल बनाने के लिए तैयार नहीं हो गया है?

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.