Select Date:

फिलिस्तीन में कभी लौट पाएगी शांति, गाजा में युद्धविराम के बाद क्या है आगे की राह? एक्‍सपर्ट से समझें

Updated on 19-11-2025 01:37 PM
तेल अवीव: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) ने फलस्तीन के लिए एक ऐसा प्रस्ताव पारित किया है, जिससे शांति की कुछ संभावना बन सकती है। आम सहमति जैसी कोई चीज इस प्रस्ताव के पीछे भी नहीं थी। सुरक्षा परिषद के कुल 15 सदस्यों में से दो, चीन और रूस ने इस प्रस्ताव पर वोटिंग का बहिष्कार किया। विरोध करने की स्थिति में भी वे नहीं थे, क्योंकि खाड़ी क्षेत्र की ज्यादातर सत्ताएं अभी फलस्तीन में हर कीमत पर शांति चाहती हैं। रूस और चीन, UNSC की स्थायी समिति के सदस्य हैं। उनके विरोध से प्रस्ताव वीटो हो जाता।

अलग फलस्तीन का गठन

यह प्रस्ताव अमेरिका की तरफ से रखा गया था और इंटरनैशनल मीडिया में इसे 'ट्रंप प्रपोजल' भी कहा जा रहा था। इसकी चिंता का विषय गाजा पट्टी है, हालांकि आगे कभी अलग फलस्तीन के गठन की संभावना का जिक्र भी इसमें है।

गाजा पट्टी की चिंता

दो ठोस बिंदु इस प्रस्ताव की धुरी हैं। एक, 'बोर्ड ऑफ पीस' नाम की एक संक्रमणकालीन संस्था गठित करना, जो गाजा पट्टी का प्रशासन देखेगी, साथ ही वहां मानवीय सहायता कार्यों की देखरेख करते हुए गाजा के पुनर्निर्माण और उसके आर्थिक पुनरुद्धार की व्यवस्था भी करेगी। दूसरा, एक 'International Stabilization Force (ISF)' का गठन, जो इजिप्ट और इस्राइल से तालमेल बिठाते हुए गाजा का पूर्ण निःशस्त्रीकरण करेगी।

इंटरनैशनल फोर्स

कोई कह सकता है कि दोनों प्रस्तावों में बुराई क्या है, कोई भी शांतिप्रिय शक्ति इनका विरोध कैसे कर सकती है? इस गुत्थी को सुलझाने के लिए एक नजर 'International Stabilization Force' के गठन और उसके कामकाज की संभावित प्रक्रिया पर डाली जाए। पहली बात तो यह कि संयुक्त राष्ट्र की 'पीस कीपिंग फोर्स' जैसी कोई तटस्थ शक्ति यह नहीं होने जा रही। न तो इसके गठन में संयुक्त राष्ट्र की कोई भूमिका होगी, न ही उसकी ओर से इसके खर्चे उठाए जाएंगे। ऐसे में उसके नियमों से संचालित होने की उम्मीद भी इससे नहीं की जा सकती।

नीयत पर संदेह

अभी, यह प्रस्ताव आने के बाद भी जिस तरह से फलस्तीनी इलाकों पर इस्राइल की हवाई बमबारी जारी है, उसे देखते हुए यह अंदेशा गलत नहीं लगता कि इसमें शामिल सैनिक फलस्तीनियों के आंसू पोंछने के बजाय उन्हें निहत्था करने में ही जुटेंगे। रही बात 'बोर्ड ऑफ पीस' की तो इसकी भूमिका का अंदाजा इसकी सदस्यता और कामकाज का ढांचा तय हो जाने के बाद ही लग पाएगा।

यूरोप का दबाव

बहरहाल, UNSC के इस प्रस्ताव से हालात थोड़े तो बेहतर होंगे ही। इस्राइल की कोशिश थी कि अलग फलस्तीन का जिक्र इस प्रस्ताव में न आने पाए। ट्रंप की राय भी हमेशा से यही रही है। बावजूद इसके, यूरोपीय देशों की ओर से स्वतंत्र फलस्तीन को मान्यता देने और अरब देशों के दबाव में आकर अलग फलस्तीन वाली बात उन्हें अपने प्रस्ताव में जोड़नी पड़ी।

खाड़ी देशों का रोल

यूरोपीय देश और अमेरिका के करीबी समझे जाने वाले अरब मुल्क अगर आगे भी इसी तरह सक्रिय रहें तो 'बोर्ड ऑफ पीस' और 'International Stabilization Force', दोनों को इस्राइल की जेबी संस्था बनने से रोका जा सकता है। बहरहाल, हमास या उसकी समर्थक सरकारों को अगर लगता हो कि गाजा को फिर पहले जैसी किलेबंदी वाली हालत में लाया जा सकेगा, तो यह उनकी खामखयाली है। 7 सितंबर 2023 को इस्राइली नागरिकों पर किए गए हमले से उन्होंने अपने सारे नैतिक अधिकार खो दिए हैं। आम फलस्तीनियों के साथ दुनिया की पूरी सहानुभूति है, लेकिन उनके हथियारबंद प्रतिनिधि किसी को रास नहीं आएंगे।

रूस-चीन क्या करें

रूस और चीन ने इस प्रस्ताव के पक्ष या विपक्ष में वोट भले न डाले हों, लेकिन उन्हें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि International Stabilization Force इस्राइल या नैटो की सैन्य शक्ति जैसा नहीं, संयुक्त राष्ट्र की पीस कीपिंग फोर्स जैसा ही व्यवहार करे। अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के लिए बुरा समय चल रहा है, लेकिन उनके मानकों से दूर जाना विस्फोटक स्थितियों को जन्म दे सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.