पाकिस्तान और सऊदी के परमाणु रक्षा समझौते में कतर-UAE भी आएंगे? पाकिस्तानी रक्षामंत्री का 'मुस्लिम उम्माह' पर बड़ा बयान
Updated on
19-09-2025 01:43 PM
इस्लामाबाद: सऊदी अरब के साथ हुए रक्षा समझौते के बाद पाकिस्तान खुश नजर आ रहा है। पाकिस्तान ने इस समझौते में कुछ और अरब देशों के शामिल होने की संभावना जताई है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब के साथ हुए उनके देश के रक्षा समझौते में दूसरे अरब देश भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी तीसरे देश के लिए दरवाजे बंद नहीं किए गए हैं। मौजूदा समझौता किसी और देश की एंट्री को नहीं रोकता है।
पाकिस्तान और सऊदी अरब ने बुधवार को रियाद में ऐतिहासिक रक्षा समझौता किया है। इसके तहत किसी एक देश के खिलाफ किसी भी आक्रमण को दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। पाकिस्तान और सऊदी के इस समझौते में कुछ और देशों के आने की चर्चा है। जियो न्यूज में आसिफ से पूछा गया कि क्या दूसरे अरब देश भी इस समझौता का हिस्सा बन सकते हैं। इस पर आसिफ ने कहा कि मैं इसका जवाब समय से पहले नहीं दे सकता लेकिन मैं यह जरूर है कि दरवाजे खुले हैं।
मुस्लिम एकजुटता जरूरी
आसिफ ने कहा कि सऊदी के साथ समझौते में ऐसा कोई खंड नहीं है, जो किसी अन्य देश के प्रवेश को रोकता हो या फिर पाकिस्तान किसी और के साथ ऐसा समझौता नहीं कर सकता हो। उन्होंने इस्लामिक वर्ल्ड के लिए भी नाटो जैसी व्यवस्था की वकालत की है। आसिफ ने कहा कि मेरा मानना है कि मुस्लिम राष्ट्रों को मिलकर अपनी रक्षा करना एक मौलिक अधिकार है।"
यह पूछे जाने पर कि क्या इस समझौते के तहत पाकिस्तान की परमाणु क्षमताएं भी इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हैं। आसिफ ने कहा कि हमारे पास जो कुछ भी है, इस समझौते के तहत निश्चित रूप से उपलब्ध होंगी। मैं यह कहना चाहूँगा कि जब से पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश बना है, तब से किसी ने भी एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति होने के हमारे दर्जे को चुनौती नहीं दी है।
सऊदी की सुरक्षा अहम
आसिफ ने कहा, 'यह कोई आक्रामक समझौता नहीं बल्कि नाटो की तरह रक्षात्मक व्यवस्था है। पाकिस्तान काफी समय से सऊदी अरब की सेनाओं को प्रशिक्षण दे रहा है। हालिया घटनाक्रम उसी का एक औपचारिक विस्तार मात्र है। अगर कोई आक्रमण होता है, चाहे वह सऊदी अरब के खिलाफ हो या पाकिस्तान के, हम मिलकर उसका बचाव करेंगे।' आसिफ ने यह भी कहा कि सऊदी अरब में पवित्र इस्लामी स्थलों यानी मक्का मदीना की सुरक्षा पाकिस्तान का पवित्र कर्तव्य है।
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…