आगे क्या हो सकता है?
रिपोर्ट कहती है कि उग्रवादियों का बमाको पर सीधा हमला करने की कोई तैयारी का कोई संकेत नहीं है। उनकी रणनीति राजधानी को घेरने और सैन्य जुंटा के खिलाफ अशांति भड़काने की प्रतीत होती है। जेएनआईएम के उग्रवादी स्थानीय समुदायों में घुल-मिल जाते हैं और अपने परिवेश को अच्छी तरह समझते हैं।एक्सपर्ट का कहना है कि जेएनआईएम आबादी के गरीब तबके और जातीय अल्पसंख्यकों के असंतोष और मांगों को व्यक्त करने में बहुत कुशल हो गया है। जेएनआईएम आखिरकार बमाको में अपनी पसंद की सरकार पर जोर देगा, भले ही वे खुद नियंत्रण ना लें। वह अपने मिजाज की सरकार को ला सकता है।


