बराक से तुर्की की टेंशन
इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (IAI) की ओर से 2018 में पेश की गई बराक एमएक्स एक मॉड्यूलर वायु रक्षा प्रणाली है। यह लड़ाकू जेट, हेलीकॉप्टर, यूएवी, क्रूज मिसाइल और सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइलों सहित एक साथ कई खतरों का सामना करने में सक्षम है। इस प्रणाली में 15 किमी से 150 किमी तक की मिसाइल होती हैं। ऐसे यह एक ही प्रणाली के माध्यम से बहुस्तरीय वायु रक्षा नेटवर्क मिलता है।साइप्रस का घटनाक्रम तुर्की की फिक्र बढ़ा रहा है। तुर्की ने 1974 में उत्तरी साइप्रस पर कब्जा किया था। इसके बाद से यहां पर विदेशी हथियारों की तैनाती को लेकर तुर्की सतर्क रहा है। साल 1997 में रूस के साइप्रस को एस-300 वायु रक्षा प्रणाली की आपूर्ति के मुद्दे पर तुर्की ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। तुर्की ने बराक MX प्रणाली को S-300 से ज्यादा खतरनाक कहा है। ऐसे में इस तैनाती से एक नए तनाव की आशंका पैदा हो रही है।


