Select Date:

इटली में जिपलाइन से 60 फीट नीचे गिरी महिला, मौत : पुलिस को आशंका- घबराहट से हाथ छूटा

Updated on 11-05-2024 12:45 PM

इटली में एक महिला जिपलाइन के सुरक्षा हार्नेस से फिसलकर 60 फीट नीचे गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। दरअसल, 41 साल की गिजलेन मुताहिर अपने परिवार के साथ लोम्बार्डो के फ्लाई इमोशन पार्क छुट्टियां मनाने पहुंची थी। हादसे के वक्त मुताहिर की दो भतीजियां भी उनके साथ थीं, जिन्होंने पूरी घटना का वीडियो बना लिया।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि महिला 96 किलोमीटर की रफ्तार से जिपलाइन के आखिरी छोर पर पहुंच रही थी। इसी दौरान वो जिपलाइन पर छटपटाने लगी और फिर नीचे गिर गई। जानकारी मिलते ही पैरामेडिक्स की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन वह महिला की जान नहीं बचा सकी। पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर पार्क को बंद कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कंपनी बोली- 13 सालों में पहला ऐसा मामला
फ्लाई इमोशन कंपनी के CEO मैटेओ सांगुइनेटी ने घटना पर हैरानी जताई है। उन्होंने कहा "मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ है। महिला नीचे क्यों गिरी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है।"

सागुइनेटी ने आगे कहा, 'पुलिस को जानकारी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। हम पीड़ित परिवार से भी संपर्क में हैं। पिछले 13 सालों में इस जिपलाइन पर 2 लाख से ज्यादा जा चुके हैं, लेकिन आज तक ऐसी घटना नहीं हुई है।"

घटना की सभी एंगल से जांच करेगी पुलिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस घटना की सभी एंगल से जांच कर रही है। इसके लिए पार्क के सुरक्षा उपकरणों की भी चेकिंग की जा रही है, जिससे यह जाना जा सके कि महिला को जिपलाइन क्रैडल से सही तरीके से जोड़ा गया था या नहीं। मैंटेनेंस रिकॉर्ड की भी जांच होगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था।

शुरुआती छानबीन के बाद पुलिस का मानना ​​है कि महिला केबल पर रुक गई और कुछ देर तक वहीं अटकी रही। रुकने का एहसास होने के बाद घबराहट की वजह से महिला जिपलाइन पर बैलेंस खो बैठी। इसी वजह से वह 60 फीट नीचे जंगल में गिर गई और उसकी मौत हो गई।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने आगे कहा, "इस बात की भी आशंका है कि महिला को जिपलाइन पर पैनिक अटैक आ गया हो और इसी वजह से वह छटपटाने लगी हो। इसके पीछे कोई मेडिकल कंडीशन भी हो सकती है। इसलिए हम पोस्टमॉर्टम के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।"



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.