Select Date:

भोपाल की महिलाओं ने साइकिलिंग से गढ़ी सफलता साहस और सशक्तीकरण की मिसाल

Updated on 03-06-2026 05:03 PM

भोपाल। साइकिल अब केवल एक परिवहन साधन नहीं रह गई है, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण और आत्मविश्वास का प्रतीक बन चुकी है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर भोपाल के ऐसे साइकिल प्रेमियों की कहानियां सामने आती हैं जिन्होंने साइकिलिंग को शौक से आगे बढ़ाकर अपनी पहचान बना लिया।

किसी ने घरेलू जिम्मेदारियों के बीच खुद को नई पहचान दी, किसी ने हजारों किलोमीटर की यात्राओं से महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया, तो किसी ने दैनिक आवागमन से शुरुआत कर देश की अग्रणी अल्ट्रा साइकिलिस्टों में स्थान बनाया।

टीला जमालपुरा निवासी 47 वर्षीय माया तिवारी पिछले तीन वर्षों से नियमित साइकिलिंग कर रही हैं। गृहिणी होने के बावजूद उन्होंने अपने दिन की शुरुआत साइकिलिंग से करने की आदत बनाई और आज प्रतिदिन 40 से 50 किलोमीटर तक साइकिल चलाती हैं। अब तक वह 120 किलोमीटर की लंबी सवारी पूरी कर चुकी हैं तथा इस वर्ष लगभग 6 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं।

भोपाल साइकिल किंग 2026 में प्रथम उपविजेता रहने के साथ उन्होंने इंडियन साइक्लिस्ट क्वीन 2026 का पदक भी हासिल किया है। माया का मानना है कि नियमित साइकिलिंग हृदय स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और वजन नियंत्रण के लिए बेहद लाभकारी है तथा यह हर आयु वर्ग के लोगों को अपनानी चाहिए।

आशा 64 हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी हैं

भोपाल की 26 वर्षीय आशा मालवीय ने साइकिलिंग को साहस, राष्ट्रसेवा और महिला सशक्तिकरण का माध्यम बनाया है। राष्ट्रीय स्तर की एंड्योरेंस साइकिलिस्ट, पर्वतारोही और राष्ट्रीय अभिलेख धारक आशा इस समय भारतीय सेना दिवस के उपलक्ष्य में जयपुर से अरुणाचल प्रदेश के कीब्तू तक लगभग 7,800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर हैं। वह अब तक 7,400 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय कर चुकी हैं।

नाथूला दर्रे जैसे दुर्गम क्षेत्रों तक साइकिल पहुंचाकर उन्होंने अदम्य साहस का परिचय दिया है। विभिन्न अभियानों के माध्यम से आशा 64 हजार किलोमीटर से अधिक की साइकिल यात्रा पूरी कर चुकी हैं और युवाओं, विशेषकर युवतियों को अपने सपनों का साहसपूर्वक पीछा करने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

यातायात की समस्या से बचने के लिए शुरू हुई साइकिलिंग बना जीवन का हिस्सा

मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान की सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रगति अग्रवाल की साइकिलिंग यात्रा भी कम प्रेरणादायक नहीं है। वर्ष 2013 में बेंगलुरु में यातायात की समस्या से बचने के लिए शुरू हुई साइकिलिंग आज उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। उन्होंने लद्दाख में आयोजित ग्रेट हिमालयन अल्ट्रा की 600 किलोमीटर श्रेणी पूरी कर विशेष पहचान बनाई, जहां वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली एकमात्र महिला प्रतिभागी रहीं।

इसके अलावा 200, 400 और 600 किलोमीटर की ब्रेवेट प्रतियोगिताएं पूरी कर उन्होंने सुपर रैंडोन्योर का सम्मान प्राप्त किया। डॉ. अग्रवाल का कहना है कि साइकिलिंग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और धैर्य को भी मजबूत बनाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
जबलपुर, ऑनलाइन ठगी के मामलों की जांच में सुस्ती पर मप्र हाई कोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है। जबलपुर निवासी 70 वर्षीय चैताली मित्रा से 6.25 लाख रुपए की साइबर ठगी…
 23 July 2026
भोपाल, 1991 बैच के आईएएस अशोक वर्णवाल मध्यप्रदेश के नए और कुल 35वें मुख्य सचिव होंगे। सरकार ने बुधवार देर रात 1990 बैच के वरिष्ठ आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को सुपरसीड…
 23 July 2026
बड़ा तालाब में अतिक्रमणों को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बुधवार को राज्य शासन और स्थानीय प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई। एनजीटी ने कहा कि मामला 2020 से लंबित…
 23 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सत्र में एक विनियोग विधेयक सहित 15 विधेयक पारित किए गए, जो जनकल्याण, सुशासन और…
 23 July 2026
भोपाल/ इंदौर/ग्वालियर, गाड़ी पर हूटर लगाकर वीआईपी रुतबा दिखाने का शौक मध्य प्रदेश में खूब सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई नेता जैसा दिखना चाहता है तो कोई सड़क पर अलग…
 23 July 2026
भोपाल, भोपाल पुलिस कमिश्नर ने अरेरा हिल्स थाना प्रभारी सुनील शर्मा और आरक्षक नंदकिशोर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बुधवार को कार्रवाई एक युवक की शिकायत पर की गई…
 23 July 2026
भोपाल, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में अवैध रेत खनन के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश सरकारों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अदालत ने स्पष्ट…
 23 July 2026
भोपाल, नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध…
 23 July 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की जांच करने वाली मुख्य एजेंसी 'आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ' (EOW) की कार्यप्रणाली और मुकदमों के निपटारे की रफ्तार पर सवाल उठ रहे हैं।…
Advt.