पूरे साल में जीते 2 टेस्ट फिर भी सैलरी डबल, आईसीसी ट्रॉफी लाए तो ज्यादा पैसा
Updated on
19-06-2026 11:56 AM
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी 2026/27 सीजन के लिए अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में एक ऐतिहासिक बदलाव करने का फैसला किया है। पीसीबी इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों को उनके फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में कॉन्ट्रैक्ट बांटेगी। इस नए सिस्टम में सबसे ज्यादा फायदा टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले ट्रैक ए श्रेणी के खिलाड़ियों को होने जा रहा है जिनकी मासिक सैलरी और मैच फीस दोनों में जबरदस्त इजाफा किया गया है।
टेस्ट खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश
पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र के अनुसार टेस्ट मैच खेलने वाले मुख्य खिलाड़ियों को अब आर्थिक रूप से काफी मजबूत किया जाएगा। इस बदलाव के तहत नए ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे दिया गया है जिसे तैयार करने वाली समिति में रेड बॉल के मुख्य कोच सरफराज अहमद और व्हाइट बॉल के मुख्य कोच माइक हेसन भी शामिल थे। बोर्ड का पूरा ध्यान टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत करने पर है।
बोर्ड के एक अंदरूनी सूत्र ने वित्तीय बदलावों की जानकारी देते हुए बताया, 'ट्रैक ए श्रेणी के खिलाड़ियों की टेस्ट मैच फीस अब लगभग 15 लाख (1.5 मिलियन) पाकिस्तानी रुपया होने की उम्मीद है। वहीं टैक्स कटने से पहले उनका मासिक रिटेनर 40 लाख (4 मिलियन) रुपये के दायरे में होगा। इससे पहले के कॉन्ट्रैक्ट में खिलाड़ियों को प्रति टेस्ट मैच करीब 8 लाख PKR ही दिए जाते थे।'
आईसीसी और एशिया कप जीतने पर बंपर बोनस
नए कॉन्ट्रैक्ट की सबसे खास बात यह है कि जो खिलाड़ी ट्रैक ए और ट्रैक बी दोनों में शामिल होंगे, उन्हें सबसे ज्यादा फायदा होगा। ऐसे खिलाड़ियों की मासिक सैलरी लगभग 48 से 50 लाख PKR तक पहुंच जाएगी। इसके अलावा, पीसीबी ने टीम का हौसला बढ़ाने के लिए बड़े टूर्नामेंट्स को जीतने पर विशेष बोनस की घोषणा की है। इसके तहत आईसीसी ट्रॉफी जीतने पर खिलाड़ियों को उनकी मैच फीस का 500 प्रतिशत और एशिया कप जीतने पर 300 प्रतिशत का अतिरिक्त बोनस दिया जाएगा।
बाकी ट्रैक्स पर विवाद
सीमित ओवरों के क्रिकेटर्स के लिए ट्रैक बी (वनडे और टी20) बनाया गया है, जिसके तहत खिलाड़ियों को 18 लाख PKR तक मासिक रिटेनर मिलेगा। वहीं, केवल टी20 और फ्रेंचाइजी लीग खेलने वाले खिलाड़ियों को 'ट्रैक सी' में रखा गया है जिन्हें महीने के 12 से 15 लाख PKR दिए जाएंगे। हालांकि, इस ऐतिहासिक सुधार के बीच पीसीबी एक नए विवाद में भी घिर गया है। ऐसी खबरें हैं कि बोर्ड इस बार कॉन्ट्रैक्ट पाने वाले खिलाड़ियों के नाम और उनकी कैटेगरी को सार्वजनिक नहीं करेगा।
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
कोलंबो: भारत अंडर-19 और श्रीलंका अंडर-19 टीम के बीच दूसरा अनौपचारिक टेस्ट मैच आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका की पूरी टीम पहली पारी में 148…
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन के हाथों एक्स्ट्रा टाइम में मिली 0-1 की दर्दनाक हार के बाद अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनेल स्कालोनी बेहद भावुक…
नई दिल्ली: स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल के बाद मैदान पर ऐसा मंजर देखने को मिला जिसमे खेल जगत को शर्मसार कर दिया। दोनों टीम के खिलाड़ी आपस में हाथापाई करते…
नई दिल्ली: हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारत को लॉर्ड्स में खेला गया एतिहासिक टेस्ट मैच जितवाया। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास के सुनहरे पन्नों में अपना नाम दर्ज…