Select Date:

पहलवान विनेश फोगाट पर वर्ल्ड मीडिया:CNN ने लिखा-ओलिंपिक की उम्मीद, हार्टब्रेक में बदली

Updated on 08-08-2024 05:43 PM

ओलिंपिक में गोल्ड मेडल के लिए तरस रहे भारतीयों को मंगलवार रात बड़ी राहत मिली थी। पेरिस से खबर आई थी कि भारत की विनेश फोगाट ने क्यूबा की पहलवान गुजमान लोपेजी को सेमीफाइनल मैच में करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है।

अगले ही दिन करोड़ भारतीयों की खुशी अचानक हार्टब्रेक में तब्दील हो गई। इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन ने बताया कि विनेश डिस्कवालिफाई हो गईं हैं। 50 किलो की कैटेगरी में खेलने वाली विनेश का वजन 100 बढ़ा मिला है।

इसके बाद ओलिंपिक एसोसिएशन ने उन्हें फ्रीस्टाइल महिला कुश्ती के लिए अयोग्य घोषित कर दिया। विनेश को मैच से पहले ही मिली इस हार को वर्ल्ड मीडिया अपने नजरिये से परख रहा है।

पढ़िए किसने क्या लिखा....

CNN ने लिखा- किस्मत ने बुरा मोड़ लिया
अमेरिकी मीडिया हाउस CNN ने विनेश की हार पर लिखा, उम्मीदों, मेहनत और धीरज से बुनी जा रही विनेश की ओलिंपिक की कहानी जल्द ही हार्टब्रेक में तब्दील हो गई।

सेक्शुअल हैरासमेंट के खिलाफ लड़ चुकी विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम वेट कैटेगरी के गोल्ड मेडल मैच से बाहर कर दिया गया ।

विनेश साल भर पहले पहलवानी में सेक्शुअल हैरासमेंट के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए दिल्ली की सड़कों पर सो रही थीं। मंगलवार को उनकी किस्मत ने जो बुरा मोड़ लिया उससे पहले उन्हें विश्वास था कि इतनी कठिनाइयों का सामना करने के बाद उन्हें एक सिल्वर या गोल्ड मेडल जरूर हासिल होगा।

उन्होंने फ्री स्टाइल रेसलिंग में दुनिया की बेस्ट पहलवान यूई सुसाकी को मात दी थी। वे ओलिंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।

NYT ने लिखा- पिछले साल उन्हें हिरासत में घसीटा जा रहा था

अमेरिकी मीडिया हाउस NYT ने लिखा कि पिछले साल विनेश ने पहलवानी में यौन शोषण के मामलों के चलते कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष के खिलाफ कई हफ्तों तक प्रदर्शन किया था।

इसके चलते पुलिस ने उन्हें घसींटकर हिरासत में रखा। मंगलवार को जब उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया तो प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "काश, शब्द उस निराशा की भावना को व्यक्त कर पाते जो मैं अनुभव कर रहा हूं।"

रॉयटर्स ने लिखा- किसी रंग का मेडल नहीं मिलेगा
ब्रिटिश न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने लिखा है कि विनेश फोगाट का फाइनल मैच अमेरिकी पहलवान साराह हिलदेब्रेंट के साथ होने वाला था। इससे पहले ही वे डिसक्वालिफाई हो गई हैं, अब उन्हें किसी रंग का मेडल नहीं मिलेगा। इस खबर से देश भर के लोग उनके प्रति सहानूभूति जता रहे हैं।

अलजजीरा ने लिखा- विनेश सिर्फ मेडल के लिए नहीं खेल रहीं थीं
कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा ने भी विनेश फोगाट की ओलिंपिक जर्नी को कवर किया है। मीडिया हाउस ने पिछले साल बृजभूषण के खिलाफ उनके प्रदर्शन के हवाले से लिखा है कि ओलिंपिक में विनेश का संघर्ष सिर्फ मेडल नहीं बल्कि हरियाणा की लड़कियों के सपनों को बचाने के लिए भी था।

किस्सा- ईरान के जूडो प्लेयर ने खा-खाकर एक रात में बढ़ाया था वजन
इससे पहले 2004 के ओलिंपिक गेम्स में ईरानी जूडो प्लेयर अराश मिरेस्माइली को भी ज्यादा वजन की वजह से डिस्क्वालिफाई कर दिया गया था। वे इजराइल के खिलाड़ी एहुद वक्स के खिलाफ मैच खेलने वाले थे।अराश इजराइल को ओलिंपिक में भाग लेने की इजाजत मिलने पर IOC से नाराज चल रहे थे।

इसका विरोध करने के लिए वे मैच से एक रात पहले लगातार कुछ न कुछ खा रहे थे, जिस वजह से उनका वजन बढ़ गया। ईरान की ओलिंपिक टीम के चेयरमैन नसरुल्लाह सजदी ने सरकार से अपील की थी कि अराश को 115 हजार डॉलर का इनाम दिया जाना चाहिए।

दरअसल, अगर अराश गोल्ड मेडल जीतते तो उन्हें प्राइज में इतना ही पैसा मिलता। ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति मोहम्मद खातमी ने कहा था कि इजराइल से मुकाबला करने से इनकार के बाद अराश का नाम देश के इतिहास में दर्ज हो गया है। ईरान उन्हें ओलिंपिक गेम्स का चैंपियन मानता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.