Select Date:

मिस्र में दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम खुला:3000 साल पुरानी तूतनखामेन की कब्र रखी गई

Updated on 03-11-2025 01:12 PM
काहिरा, मिस्र में गीजा के पिरामिडों के पास दुनिया का सबसे बड़ा म्यूजियम ग्रैंड इजिप्शियन शनिवार को आम जनता के लिए खोल दिया है।

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सीसी के साथ दुनिया के कई देशों के नेता उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसे बनाने में करीब 1 अरब डॉलर से ज्यादा की लागत आई है।

ग्रैंड इजिप्शियन म्यूजियम (GEM) की सबसे बड़ी खासियत बॉय किंग तूतनखामेन की कब्र है। 1922 में ब्रिटिश पुरातत्वविद हावर्ड कार्टर ने यह कब्र खोजी थी। इसमें 5500 से अधिक वस्तुएं मिली थीं। अब पहली बार यह सब एक ही स्थान पर आम दर्शकों के लिए रखी जा रही हैं।

तूतनखामेन सिर्फ 9 साल की उम्र में मिस्र की सत्ता पर काबिज हो गया था और 18-19 वर्ष की आयु में उसकी मृत्यु हो गई थी। उसका शासनकाल 1332–1323 ईसा पूर्व था। यह कब्र लगभग 3,000 वर्षों तक छिपी रही क्योंकि इसे चट्टानों और मलबे से ढक दिया गया था।

कब्र खोजने वाले 5 लोगों की रहस्यमयी मौतें हुईं

तूतनखामेन की कब्र का ताला 26 नवंबर 1922 को हावर्ड कार्टर ने तोड़ा था। ब्रिटिश लॉर्ड कार्नार्वन ने 3000 साल पुरानी इस कब्र खोजने में लाखों पाउंड खर्च किए थे। ताला टूटने के बाद सबसे पहले वे ही अंदर गए।

कब्र के प्रवेश द्वार पर कोई शिलालेख नहीं मिला, लेकिन स्थानीय मजदूरों ने फुसफुसाया कि कि "जो राजा की नींद तोड़ेगा, मौत उसके पंखों से आएगी।"

लगभग 5 महीने बाद 5 अप्रैल 1923 को लॉर्ड कार्नार्वन की रहस्यमयी मौत हो गई। करीब सुबह 6 बजे लॉर्ड कार्नार्वन की चीखें होटल के हॉल में गूंजीं। उसी रात 1:55 बजे काहिरा शहर में अचानक बिजली गुल हो गई थी।

लेकिन सबसे चौंकाने वाली खबर इंग्लैंड से आई। हैम्पशायर में लॉर्ड की पालतू कुत्ती 'सूसी' ने तीन बार भौंका और मर गई। कार्नार्वन के अलावा 4 लोग और मारे गए। इनमें शामिल थे;

  • ममी का एक्स-रे करने वाले- आर्चिबाल्ड डगलस रीड; अज्ञात बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी।
  • कब्र की खुदाई में शामिल पुरातत्वविद्- ह्यू एवेलिन व्हाइट; आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने खून से दीवार पर लिखा था, "मैं श्राप के अधीन हूं और मुझे मरना ही होगा।"
  • हॉवर्ड कार्टर की टीम के सदस्य- आर्थर माचेन्थ; कब्र की खोज के दो साल बाद अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से मौत हो गई।
  • कब्र के दस्तावेजीकरण में शामिल- सर ली ब्रूस; रहस्यमय हालत में मृत पाए गए।

कब्र से जुड़ी मौतों की फाइल आज भी खुली

मई 1923 में एक अमेरिकी अरबपति जॉर्ज गोल्ड कब्र देखकर लौटे और उनकी टाइफाइड से मरे। सितंबर 1923 में लॉर्ड कार्नार्वन के सौतेले भाई ऑब्रे हर्बर्ट की सेप्सिस से मौत हो गई।

तूतनखामेन की कब्र से जुड़ी मौतों की फाइल आज भी बंद नहीं हुई। नई DNA रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और आर्काइव दस्तावेज बताते हैं कि इन मौतों के पीछे कोई श्राप नहीं, सिर्फ संयोग और बैक्टीरिया वजह थे।

जर्नल ऑफ आर्कियोलॉजिकल साइंस में छपी 2023 की एक स्टडी के मुताबिक कब्र की दीवारों पर बैक्टीरिया और फंगस मिला। रिपोर्ट के मुताबिक यह बैक्टीरिया कमजोर इम्यून वालों के फेफड़े खराब कर सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.