Select Date:

अमेरिकी पनडुब्बी का मलबा 80 साल बाद मिला:दूसरे विश्व युद्ध में डूबी थी, इसी सबमरीन ने तबाह किए थे सबसे ज्यादा जापानी युद्धपोत

Updated on 25-05-2024 12:23 PM

अमेरिका की सबसे मशहूर पनडुब्बियों में से एक USS हार्डर का मलबा 80 सालों बाद साउथ चाइना सी में मिला है। यह दूसरे विश्व युद्ध के दौरान 29 अगस्त 1944 दुश्मनों के हमले में डूब गई थी। इस पर 79 क्रू सदस्य सवार थे, जिनकी मौत हो गई थी।

परडुब्बी का मलबा फिलिपींस के द्वीप लुजॉन से 3 हजार फीट नीचे मिला है। अमेरिका के नेवी हिस्ट्री हेरिटेज कमांड (NHCC) ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमले के बाद 80 साल तक डूबे रहने के बावजूद पनडुब्बी का ज्यादातर हिस्सा जुड़ा हुआ है।

अमेरिकी मीडिया CNN के मुताबिक, डूबने से पहले अमेरिका इस सबमरीन का इस्तेमाल फिलीपींस को जापानी सेना के कब्जे से वापस लेने में कर रहा था। यह अमेरिका की वही सबमरीन थी, जिसने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सबसे ज्यादा जापानी युद्धपोतों को डुबोया था।

पनडुब्बी से परेशान होकर जापानी सेना ने बदला था बैटल प्लान
अपने आखिरी मिशन के वक्त USS हार्डर ने जापान के 3 युद्धपोत को डुबा दिया था। इसके बाद अगले 4 दिन के अंदर उसने 2 अन्य वॉरशिप को काफी हद तक तबाह कर दिया था। इसके बाद जापानी सेनाओं को अपना बैटल प्लान बदलने पर मजबूर होना पड़ा था। यही उनकी हार का एक बड़ा कारण बना था।

24 अगस्त 1944 को जापान की एस्कॉर्ट शिप CD-22 के साथ लड़ाई के दौरान हार्डर ने 3 टॉरपीडो फायर किए गए थे। हालांकि, ये अपने टारगेट से चूक गए थे। इसके बाद जापानी जहाज ने इस पनडुब्बी को डुबा दिया था। CNN के मुताबिक, जंग के दौरान अपने शुरुआती 4 गश्त में इस सबमरीन ने जापान के 14 वॉरशिप और मर्चेंट वेसल को तबाह कर दिया था।

कुछ महीनों तक सर्चिंग के बाद 2 जनवरी 1945 को USS हार्डर को लापता घोषित कर दिया गया था। इसके बाद 20 जनवरी को इसे अमेरिकी नेवी के रजिस्टर से भी हटा दिया गया था। दरअसल, फिलिपीन्स वर्ल्ड वॉर 2 में अमेरिका और जापान के बीच युद्ध के अहम बिंदुओं में से एक था।

दूसरे विश्व युद्ध में लापता हुई अमेरिकी पनडुब्बियों को ढूंढने का मिशन
USS हार्डर को 'लॉस्ट 52 प्रोजेक्ट' के तहत ढूंढा गया है। इस प्रोजेक्ट की शुरुआत टिब्यूरों सबसी कंपनी के CEO टिम टेलर ने की है। उनका लक्ष्य जंग के दौरान डूबी 52 अमेरिकी पनडुब्बियों को ढूंढना है। यह कंपनी अब तक वर्ल्ड वॉर 2 के समय की 6 पनडुब्बियां खोज चुका है।

हार्डर पनडुब्बी को पहली बार 2 दिसंबर 1942 को सर्विस में लाया गया था। अमेरिका के कमांडर सैमुएल डी डीले इस पनडुब्बी के कैप्टन थे। हार्डर को दूसरे विश्व युद्ध में अपनी सेवाओं के लिए प्रेसिडेंशियल यूनिट साइटेशन मिला था। वहीं कमांडर डीले को अमेरिकी मिलिट्री के सबसे बड़े सम्मान 'मेडल ऑफ ऑनर' से नावाज गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ 39 दिन की लड़ाई ने अमेरिका के मिसाइल जखीरे को बड़े पैमाने पर खाली कर दिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के हालिया आंतरिक स्टॉक आकलन से…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान ने पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर को अमेरिका का आदमी बताया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब ईरान की सरकारी मीडिया ने पाकिस्तान की निष्पक्षता पर सवाल…
 22 April 2026
तेहरान: ईरान के अंदर अमेरिका को लेकर सख्त तेवर हैं और IRGC ने अमेरिका के सामने एक सेकंड के लिए भी झुकने से इनकार कर दिया है। ईरान की 'जैसे को…
 22 April 2026
काठमांडू: नेपाल की बालेन शाह के नेतृत्व वाली सरकार के खिलाफ जनता के कई वर्गों में नाराजगी बढ़ रही है। चुनाव में भारी जीत के बाद सत्ता संभालने वाले बालेन…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ सीजफायर समझौते पर बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज (मंगलवार) पाकिस्तान जा सकते हैं। अमेरिकी वेबसाइट एक्सियोस ने तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया…
 21 April 2026
बीजिंग: चीनी नेवी ने सोमवार को विमानवाहक पोत लियाओनिंग को ताइवान जलडमरूमध्य में भेजा है। इस साल की शुरुआत के बाद यह पहला मौका है, जब चीनी विमानवाहक युद्धपोत इस…
 21 April 2026
काठमांडू: नेपाल में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आई बालेन शाह की सरकार पहले महीने में ही मुश्किल में फंस गई है। मार्च के आखिर में प्रधानमंत्री बनने वाले…
 21 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ शांति वार्ता पर आखिरी बातचीत के लिए खुद पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान…
 20 April 2026
रियाद: अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी से ईरान में हमले शुरू किए। इसके बाद ईरान ने जवाबी हमलों में इजरायल और खाड़ी देशो में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल…
Advt.