भोपाल में युवा कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च, CBI जांच की उठाई मांग
Updated on
23-05-2026 01:00 PM
भोपाल। ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मृत्यु के मामले में न्याय की मांग को लेकर राजधानी भोपाल में जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री के नेतृत्व में अशोका गार्डन क्षेत्र में विशाल मौन कैंडल मार्च निकाला गया।कैंडल मार्च नेहरू मिडिल स्कूल चौराहे से शुरू होकर मंडी चौराहे तक पहुंचा। यहां उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत ट्विशा शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मार्च में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा और सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। सभी ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि ट्विशा शर्मा के साथ हुई घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। युवा कांग्रेस प्रशासन और राज्य सरकार से मांग करती है कि मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय CBI जांच कराई जाए तथा दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…