Select Date:

भोपाल स्टेशन पर चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में युवक की मौत, ट्रेन-प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर घिसटता गया, अस्पताल में तोड़ा दम

Updated on 04-04-2026 11:29 AM

भोपाल। राजधानी के भोपाल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी में एक युवक की जान चली गई। युवक प्लेटफॉर्म नंबर छह पर भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस पकड़ने की कोशिश कर रहा, जहां वह अनियंत्रित होकर ट्रैक और प्लेटफॉर्म के बीच के संकरे गैप में गिर गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह पूरी घटना स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

14 सेकंड के इस विचलित करने वाले फुटेज में स्पष्ट दिख रहा है कि मृतक, जिसकी पहचान बिहार निवासी सिकंदर के रूप में हुई है, वह प्लेटफॉर्म पर रफ्तार पकड़ चुकी ट्रेन को पकड़ने के लिए दौड़ रहा था। इसी दौरान वह कोच के गेट से टकराया और संतुलन खो बैठा। कुछ ही क्षणों में वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच खिंचता चला गया और पहियों की चपेट में आ गया।

रफ्तार ने ली जान

जीआरपी के अनुसार, घटना 31 मार्च को रात लगभग 11:31 बजे की है। गाड़ी संख्या 19304 भोपाल-इंदौर एक्सप्रेस स्टेशन से रवाना हो रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के मुताबिक, उस समय ट्रेन की गति लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच चुकी थी। जैसे ही सिकंदर नाम के युवक ने कोच का हैंडल पकड़ने का प्रयास किया, वह तेज झटके के साथ नीचे गिर गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद यात्रियों और रेलवे स्टाफ ने शोर मचाया, जिसके बाद उसे एंबुलेंस के जरिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद डॉक्टरों ने युवक को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण उसकी स्थिति बिगड़ती गई और अंततः इलाज के दौरान उसकी चार दिन बाद मृत्यु हो गई।

भोपाल रेलवे स्टेशन के आरपीएफ टीआई मनीष कुमार ने बताया यह मामला पूरी तरह से लापरवाही और जल्दबाजी का है। चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करना जानलेवा साबित हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्वजनों को सूचित किया जा रहा है।

रेलवे ने की अपील

रेलवे प्रशासन ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि वह अपनी सुरक्षा के साथ खिलवाड़ न करें। चलती ट्रेन में चढ़ना या उतरना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह जीवन के लिए भी अत्यंत जोखिम भरा है। अक्सर कुछ सेकंड बचाने की कोशिश जीवनभर का दर्द दे जाती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 September 2026
भोपाल, भोपाल के करोंद में रविवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बयान पर सियासत गर्मा गई। उन्होंने मंच से कहा कि “करोंद चौराहे से मिसाइल…
 07 September 2026
भोपाल। फर्जी आईएएस बनकर लोगों से ठगी करने वाली तृप्ति सिंह के मामले में अब एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसके साथ वायरल वीडियो में खुद को आइएएस…
 07 September 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में अपने चार दिवसीय वैश्विक निवेश एवं व्यापारिक दौरे के…
 07 September 2026
भोपाल : जीआइएस के दौरान शहर में लगाए गए फाउंटेन के कथित घोटाले की जांच में नगर निगम की कार्यप्रणाली पर अब नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने ही सवाल…
 07 September 2026
भोपाल। राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। नरसिंहगढ़ से इलाज कराने भोपाल आई 62 वर्षीय अशरफी बाई को…
 07 September 2026
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश पर भोपाल के बड़े तालाब की वास्तविक और कागजी सीमा का सच जानने के लिए रविवार को गौहर महल से सघन सर्वे की शुरुआत…
 07 September 2026
मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लागू की जा रही ई-अटेंडेंस व्यवस्था ने अब एक बड़े विवाद का रूप ले लिया है। इस नई प्रणाली के खिलाफ प्रदेश भर…
 07 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे इंटर्न डॉक्टरों का सब्र अब जवाब दे गया है। सरकार के कोरे आश्वासनों से…
 07 September 2026
राजगढ़/भोपाल : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा कस्बे के बीच से गुजरी अजनार नदी बेहद प्रदूषित है। पिछले दिनों शहर के एक छात् सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू…
Advt.