Select Date:

न्यूयॉर्क मेयर चुनाव फंसा तो मंदिर-मंदिर भाग रहे जोहरान ममदानी, पीएम मोदी पर नरम हो गये सुर, दिवाली पर 'टेंपल रन'

Updated on 22-10-2025 02:20 PM
न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में मेयर चुनाव से पहले जोहरान ममदानी ने कठिन चुनावी रास्ता देखते हुए पीएम मोदी को लेकर अपने सुर नरम कर दिए हैं। जोहरान ममदानी, जो भारतीय-अमेरिकी फिल्मकार मीरा नायर और महमूद ममदानी के बेटे हैं, उन्होंने पहले भी पीएम मोदी को 'युद्ध अपराधी' कहा था, लेकिन अब उनके सुर बदलते जा रहे हैं। जोहरान ममदानी ने अपने उस बयान को बचाव करते हुए न्यूयॉर्क में एक दिवाल

जोहरान ममदानी का फिर भारतीय पीएम पर निशाना
जोहरान ममदानी ने हिंदू अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए एक तरह से सफाई देने की कोशिश की और कहा कि "मैं मोदी का इसलिए आलोचक रहा हूं क्योंकि मैं जिस नजरिए के साथ बड़ा हुआ हूं, वह एक ऐसे भारत का था जो बहुलवादी था, एक ऐसा भारत जहां हर कोई शामिल हो, चाहे उसका धर्म कुछ भी हो। और मेरी आलोचन मोदी और भाजपा की उनके उस नजरिए के लिए रही है, जिसमें केवल कुछ प्रकार के भारतीयों के लिए ही जगह है।" उन्होंने आगे कहा कि "यह इस विश्वास का हिस्सा है कि बहुलवाद एक ऐसी चीज है जिसका जश्न मनाया जाना चाहिए, जिसके लिए प्रयास किया जाना चाहिए।"

 कार्यक्रम के दौरान कहा कि "वो एक ऐसे भारत में पले बढ़े हैं, जो हर किसी का था और जहां बहुलवाद का जश्न मनाया जाता है।" उनकी कोशिश भारतीय मूल के मतदाताओं का वोट हासिल करना है, जो अब निर्णायक फैसला लेने की स्थिति में पहुंच गये हैं।

दिवाली के मौके पर जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के कई मंदिर गये और हिंदू वोटरों को अपने साथ करने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आरएसएस को लेकर बात की और अपने सुर को नरम किया। उन्होंने अपने पुराने 'मोदी को युद्ध अपराधी' बताने वाले बयान का बचाव करते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी भाजपा इस नजरिए के साथ भारत का नेतृत्व कर रहे हैं कि देश में "केवल कुछ खास तरह के भारतीयों के लिए ही जगह है।"
दिवाली के मौके पर हिंदू समुदाय से संपर्क अभियान के दौरान ममदानी ने यह भी कहा कि वे उन लोगों का भी सम्मान करेंगे जो पीएम मोदी को लेकर उनके विचार से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि "मैं न्यूयॉर्क जैसे शहर का मेयर बनने की दौड़ में हूं जहां साढ़े आठ मिलियन लोग रहते हैं और हर कोई मोदी के बारे में मुझसे सहमत नहीं होगा। लेकिन यह उनका अधिकार है और मैं उन्हें बराबरी से प्रतिनिधित्व दूंगा।"
भारतीय समुदाय को अपने साथ जोड़ने के लिए ममदानी ने अपनी भारतीय जड़ों पर गर्व जताते हुए कहा कि वे "उसी बहुलतावादी समाज के सबक" लेकर बड़े हुए हैं जो सभी के लिए समान अधिकारों की बात करता है। आपको बता दें कि इस बीच ममदानी का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वो गुजरात दंगों की बात कर रहे हैं। उस वीडियो में ममदानी कहते नजर आ रहे हैं कि "गुजरात से मुसलमानों को मिटा दिया गया। अब लोग मानते ही नहीं कि हम मौजूद हैं।"

चुनाव में ममदानी के जीतने की कितनी उम्मीदें हैं?
आपको बता दें कि जोहरान ममदानी, जो डोनाल्ड ट्रंप के भी आलोचक हैं, फिलहाल वो सर्वेक्षणों में बाकी उम्मीदवारों के मुकाबले आगे तो चल रहे हैं, लेकिन उनके बढ़त का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। लेटेस्ट सर्वेक्षणों के मुताबिक, ममदानी स्वतंत्र उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो से 13 प्रतिशत अंकों से आगे हैं। लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से उनकी बढ़त आधे से ज्यादा कम हो गई है। दूसरी तरफ, अगर रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा चुनाव से हट जाते हैं, जैसा कि उम्मीद है, तो निर्दलीय उम्मीदवार एंड्रयू कुओमो काफी ज्यादा मजबूत हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में भारतीय मूल के मतदाता निर्णायक हो जाते हैं। इसीलिए ममदानी मंदिर मंदिर भ्रमण कर रहे हैं और पीएम मोदी को लेकर अपना सुर बदला है। ममदानी खुद को लगातार भारतीय मूल का बता रहे हैं और भारतीयों के बीच चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
 25 April 2026
माले: चीन के जासूसी जहाज ने ऐसा लगता है कि एक बार फिर से हिंद महासागर क्षेत्र में सर्वेक्षण का काम पूरा कल लिया है। उसरे रिसर्च जहाज 'शी यान 6'…
 25 April 2026
काठमांडू: नेपाल में बालेन शाह की सरकार के आदेश के बाद कस्टम जांच बढ़ाए जाने के बाद भारतीय सीमा से लगे एंट्री पॉइंट असामान्य रूप से शांत हो गए हैं। इसके…
 25 April 2026
वॉशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने चीन की एक बड़ी तेल रिफाइनरी पर प्रतिबंध लगा दिया है, क्योंकि उसने अरबों डॉलर का ईरानी तेल खरीदा था। यह कदम वाइट हाउस के उस व्यापक…
 25 April 2026
तेल अवीव: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को बताया कि उन्होंने चुपचाप प्रोस्टेट कैंसर का इलाज करवाया है। उन्होंने अपनी सालाना मेडिकल जांच के नतीजे भी सार्वजनिक किए। 76…
 25 April 2026
इस्लामाबाद: होर्मुज स्ट्रेट संकट ने दक्षिण एशियाई देशों पर गंभीर असर डाला है और भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश समेत बाकी के देश बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। ऐसे में पाकिस्तान के…
Advt.