Select Date:

अमेरिका की पाकिस्तानी सेना से नजदीकी... एस जयशंकर के बेटे ध्रुव की दो-टूक, बताई भारत संग संबंधों की सबसे बड़ी चुनौती

Updated on 12-12-2025 12:46 PM
वॉशिंगटन: ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन अमेरिका के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ध्रुव जयशंकर ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की पाकिस्तानी आर्मी से नजदीकी को भारत-यूएस के संबंधों में अड़चन माना है। विदेश मंत्री एस जयशंकर के बेटे ध्रुव का कहना है कि अमरीका की ओर से भारत पर भारी-भरकम टैरिफ लगाना और पाकिस्तानी सेना के साथ फिर से संबंध मजबूत करना भारत-अमरीका सहयोग में बड़ी बाधा बन रहा है। ध्रुव ने अमरीकी सदन की विदेश मामलों की उप-समिति के सामने यह कहा है।

ध्रुव ने अपने भाषण में कहा कि ट्रंप प्रशासन के भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौता ना कर पाने और पाकिस्तानी सेना के साथ नजदीकी की वजह से भारत-अमरीका सामरिक साझेदारी पर खतरा पैदा हो गया है। ध्रुव ने इस दौरान पाकिस्तान में आतंकी गुटों को पनाह मिलने और इनके भारत के खिलाफ इस्तेमाल की तरफ भी ध्यान दिलाया।

पाकिस्तान का इतिहास किसी से छुपा नहीं

ध्रुव जयशंकर ने कहा, 'पाकिस्तान का भारत के खिलाफ नॉन-स्टेट टेररिस्ट प्रॉक्सी का इस्तेमाल करने का एक लंबा और डॉक्युमेंटेड इतिहास है। भारत का अनुभव है कि थर्ड-पार्टी मीडिएशन ने अक्सर पाकिस्तान के एडवेंचर में योगदान दिया है। ऐसे में असीम मुनीर के नेतृत्व वाली आर्मी के साथ ट्रंप प्रशासन की करीबी भारत के लिए चुनौती है।'ध्रुव ने आगे कहा कि अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच डी-हाइफनेशन की पॉलिसी अपनाई है। अमेरिका ने पाकिस्तान और भारत के साथ बातचीत की है लेकिन उनके विवादों में कम से कम शामिल रहा है। अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड और पाकिस्तान पर मतभेदों को सफलतापूर्वक मैनेज किया जाता है तो भविष्य में सहयोग के लिए काफी जगह है।

स्मिथ ने भी मानी भारत की अहमियत

फाउंडेशन से जुड़े दक्षिण एशिया मामलों के एक और विशेषज्ञ जैफ स्मिथ ने भी भारत से अमेरिका के बेहतर रिश्ते पर जोर दिया है। उन्होंने कहा है कि आज के समय में भारत के भौगोलिक-राजनीतिक महत्व की अनदेखी नहीं की जा सकती है। भारत दुनिया की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में से एक है।

जैक स्मिथ ने आगे कहा कि भारत ने हालिया वर्षों में रक्षा क्षेत्र में सबसे अधिक खर्च किया है। इसने भारत की सैन्य ताकत को तेजी से बढ़ा दिया है। अमेरिका को ये समझना होगा कि चीन के तमाम पड़ोसी देशों में से अकेला भारत ही है, जिसने बीजिंग की आक्रामक विदेश नीति का कड़ा प्रतिरोध किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 April 2026
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
 28 April 2026
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
 28 April 2026
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
 28 April 2026
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
 28 April 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
 27 April 2026
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
 27 April 2026
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
 27 April 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
 27 April 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…
Advt.