पत्नी को छोड़कर भागने का दावा
मोहम्मद यूनुस के इस वीडियो के साथ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि वह अपनी बीमार पत्नी को ढाका छोड़कर अमेरिका गए हैं। वह JFK एयरपोर्ट पर एक महिला के साथ देखे गए, जिससे कई वर्ष से उनका कथित रिश्ता रहा है। ऐसे में उन्हें एयरपोर्ट पर भारी अपमान और जनता के गुस्से का सामना करना पड़ा है।नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस को अगस्त 2024 में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार बनाया गया था। छात्र आंदोलन की वजह से शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद वह इस पद पर बैठे और 17 फरवरी 2026 तक रहे। यूनुस की अंतरिम सरकार की देश में दक्षिणपंथियों को बढ़ावा देने के लिए आलोचना होती रही है। खासतौर से शेख हसीना समर्थक उनको 'लोकतंत्र का हत्याराट कहते रहे हैं।


