फ्रांस से भारत का रुख
ब्रेकथ्रू न्यूज ने अपने फ्रांस कवरेज में ग्रीक कम्युनिस्ट संगठन का जिक्र करते हुए कहा कि यह घटनाक्रम आगे और भी स्टूडेंट्स के संघर्षों का संकेत है। एक और इंटरनेशनल कनेक्शन इंडियन अलायंस पेरिस से जुड़ा है, जो स्टूडेंट, रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स का एक छोटा फ्रांस-बेस्ड संगठन है। यह खुद को डेमोक्रेटिक और इक्वालिटेरियन भारत के लिए कमिटेड बताते हैं।इंडियन अलायंस पेरिस ने इंडिया में स्टूडेंट डेमोंस्ट्रेशन के साथ तुलना करते हुए फ्रेंच स्टूडेंट आंदोलन को प्रमोट किया। यह खुद को मजबूत करने वाला चक्र है। कट्टर लेफ्ट एक्टिविस्ट नेटवर्क दुनियाभर में विरोध प्रदर्शनों को बढ़ाते हैं, फिर अशांति को बढ़ती ग्लोबल बगावत के सबूत के तौर पर दिखाते हैं। यानी आने वाले समय में वह भारत की ओर रुख कर सकते हैं।


