निकोलस मादुरो के भतीजे, 6 तेल टैंकर... डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला पर बढ़ा दिया दबाव, लगाए नए प्रतिबंध
Updated on
12-12-2025 12:57 PM
वॉशिंगटन: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर अमेरिका का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने गुरुवार को वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के तीन भतीजों और अन्य पर प्रतिबंध लगा दिया। इसके साथ ही नए प्रतिबंधों में छह क्रूड ऑयल टैंकर और उनसे जुड़ी शिपिंग कंपनियों को निशाना बनाया गया है। इसके पहले बुधवार को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका ने वेनेजुएला के तट के पास एक प्रतिबंधित किए गए ऑयल टैंकर को जब्त कर लिया है। पनामा के बिजनेसमैन रेमन कैरेटेरो पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, जिन पर वेनेजुएला का तेल ट्रांसपोर्ट करने का आरोप है।
अमेरिका ने जारी की प्रतिबंधों की लिस्ट
कैरेटेरो पर वेनेजुएला सरकार की तरफ से तेल शिपमेंट में मदद करने का आरोप है। अमेरिकी वित्त विभाग का कहना है कि मादुरो-फ्लोरेस परिवार के साथ कैरेटरो की बिजनेस डीलिंग रही है। अमेरिकी वित्त विभाग के एसेट्स कंट्रोल ऑफिस ने गुरुवार को बैन की लिस्ट जारी की है। इस प्रतिबंध का मकसद उन्हें अमेरिका में रखी किसी भी प्रॉपर्टी या फाइनेंशियल एसेट्स तक एक्सेस रोकना है।
मादुरो पर ड्रग्स सप्लाई का आरोप
वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक बयान में कहा कि निकोलस मादुरो और वेनेजुएला में उनके अपराधी साथी अमेरिका में ड्रग्स की बाढ़ ला रहे हैं, जो अमेरिकी लोगों को जहर दे रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी वित्त विभाग मादुरो के शासन, उनके साथियों और कंपनियों को लगातार अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है।
यह पहली बार नहीं है जब मादुरो का परिवार अमेरिका के साथ राजनीतिक बदले की कार्रवाई में शामिल हुआ है। अक्टूबर 2022 में वेनेजुएला ने सात साल जेल में बंद अमेरिकियों को रिहा किया था, जिसके बदले में अमेरिका ने फ्लोरेस और कैंपों को रिहा कर दिया। इसके बदले में अमेरिका ने फ्लोरेस और कैंपो को रिहा किया था, जो ड्रग्स के जुर्म में कई साल से जेल में बंद थे। दोनों को 2015 में हैती में अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने एक स्टिंग में गिरफ्तार किया था। एक साल बाद दोनों को न्यूयॉर्क की एक अदालत में दोषी ठहराया गया था।
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…