आतंकवाद पाकिस्तान का नहीं, भारत का तरीका... CDF बनते ही मुल्ला मुनीर का जहर उगलना चालू, जेहाद पर दिया बड़ा बयान
Updated on
11-12-2025 01:41 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) और आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। दिलचस्प बात ये है कि आतंकियों को पालने वाले मुल्ला मुनीर ने भारत पर आतंकवाद फैलाने का आरोप लगाया है। असीम मुनीर ने कहा कि आतंकवाद भारत की पहचान है। 'आतंकवाद पाकिस्तान का तरीका नहीं है, यह भारत का है।' पाकिस्तान के पहले CDF असीम मुनीर ने यह बात इस्लामाबाद में नेशनल उलेमा और मशाइक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान अपने दुश्मनों का सामना खुलेआम करता है।
पाकिस्तानी सीडीएफ ने कहा कि पाकिस्तान छिपकर काम नहीं करता है और कहा कि देश अपने दुश्मनों को सीधे चुनौती देता है। इस दौरान असीम मुनीर ने पाकिस्तान को इस्लामिक बुनियाद पर बना देश बताया और इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय शक्ति विभाजन के बजाय एकता, ज्ञान और कड़ी मेहनत से बनती है।
पाकिस्तान-सऊदी समझौते को बताया ऐतिहासिक
इस दौरान असीम मुनीर ने पाकिस्तान और सऊदी अरब रक्षा समझौते को ऐतिहासिक बताया और कहा कि अल्लाह ने पाकिस्तान को हरमायन (मक्का और मदीना) की रक्षा करने का सम्मान और जिम्मेदारी दी है, जो किसी दूसरे मुस्लिम देश को नहीं मिली है। असीम मुनीर ने कहा कि जो देश ज्ञान और कलम को छोड़ देते हैं, वे अराजकता में पड़ जाते हैं और कहा कि अनुसंधान, सीखना और अनुशासन स्थिरता और प्रगति की नींव है।पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में चरमपंथी समूहों के लगातार हमलों के बीच असीम मुनीर ने जेहाद का भी जिक्र किया। मुनीर ने कहा कि इस्लामिक देश में केवल स्टेट (सरकार) को ही जेहाद घोषित करने का अधिकार है। कोई भी व्यक्ति या समूह यह अधिकार नहीं ले सकता। असीम मुनीर की यह टिप्पणी टीटीपी के संदर्भ में प्रतीत होती है, जो पाकिस्तान को इस्लाम के रास्ते पर न चलने का आरोप लगाता है और पाकिस्तानी सेना पर लगातार हमला करता है।
असीम मुनीर से पहले इस सम्मेलन को प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी संबोधित किया। शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान, आतंकवाद, उग्रवाद और सांप्रदायिकता को खत्म किए बिना स्थायी आर्थिक विकास हासिल नहीं कर सकता है। उन्होंने धार्मिक विद्वानों से सभी विचारधाराओं के बीच एकता और सद्भाव को बढ़ावा देने की अपील की। शहबाज ने देश की भविष्य की प्रगति के लिए राष्ट्रीय एकता को जरूरी बताया।
काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह बीते कुछ समय से लगातार चर्चा में है। अपने मंत्रियों पर आरोपों को लेकर घिरे बालेन शाह अब एक नए विवाद में फंस गए…
त्रिपोली: भारत सरकार के स्वामित्व वाली कंपनी ऑयल इंडिया ने अपने अंतरराष्ट्रीय पोर्टफोलियो का विस्तार किया है। ऑयल इंडिया के लिए लीबिया से अच्छी खबर आई है, जहां उसे तेल…
न्यूयॉर्क: रूस ने बहुत बड़ी घोषणा करते हुए होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के अधिकार का समर्थन कर दिया है। ये अमेरिका और पश्चिमी देशों के साथ साथ भारत और चीन के…
बिश्केक: भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक के दौरान आतंकवाद को लेकर चीन और पाकिस्तान को एक साथ नसीहत दी है। किर्गिस्तान के बिश्केक में…
वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने माना है कि यूएस मिलिट्री के पास अभी हाइपरसोनिक हथियारों या रूस और चीन जैसे दुश्मनों के पास मौजूद एडवांस्ड क्रूज…
दुबई: पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संबंध मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान ने यूएई के कहने पर उसका पूरा कर्ज चुका दिया है। पाकिस्तान…
इस्लामाबाद: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर शेख यूसुफ अफरीदी की पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के…
मॉस्को/नई दिल्ली: रूस के लीगल इन्फॉर्मेशन पोर्टल ने हाल ही में भारत के साथ पिछले साल हुए "लॉजिस्टिक्स सपोर्ट के आपसी आदान-प्रदान" यानि RELOS सैन्य लॉजिस्टिक्स समझौते की जानकारी दी है।…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने ओमान और रूस की यात्रा के साथ संकेत दे दिए हैं कि इस्लामाबाद अब एक विश्वसनीय मध्यस्थ नहीं रहा है। हालांकि अब्बास…