आवेदन के लिए फीस
गोल्ड कार्ड के आवेदन में 15,000 डॉलर की जांच शुल्क शामिल है। वाणिज्य सचिव हॉवर्ड ल्यूटनिक ने कहा है कि इस फीस का इस्तेमाल आवेदक की पृष्ठभूमि जांचने के लिए किया जाएगा। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि इस तरह की कड़ी जांच यह सुनिश्चित करेगी कि केवल योग्य व्यक्ति ही गोल्ड कार्ड और स्थायी निवास पा सकें।एक्सपर्ट का कहना है कि कंपनियों के लिए यह कार्ड लागत कम होने की गारंटी नहीं है। कंपनियां कई कार्ड खरीद सकती हैं लेकिन कार्ड केवल एक कर्मचारी के लिए लागू होता है। यह मॉडल उन कंपनियों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास बड़ी पूंजी है। यह कार्ड उन छोटी फर्मों की मदद नहीं करता, जो प्रतिभा की कमी से जूझ रही हैं।


